Maharajganj Times

Maharajganj News : समाजवादी पार्टी ने किया निष्कासित नेताओं को बहाल, लोकसभा चुनाव के बाद लिया गया था निर्णय

Maharajganj
Wednesday, 11 Jun, 2025
0
690

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- समाजवादी पार्टी ने महराजगंज जनपद के चार नेताओं को पार्टी में पुनः बहाल कर लिया है। जिन नेताओं की वापसी हुई है, उनमें जितेन्द्र यादव, तस्सौवर हुसैन, सूरज यादव एवं विनोद यादव शामिल हैं। इन सभी को लोकसभा चुनाव 2024 के बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरविन्द कुमार सिंह द्वारा जारी पत्र के माध्यम से इनकी बहाली की जानकारी दी गई। पत्र में उल्लेख किया गया है कि  जनपद इकाई द्वारा इन नेताओं का निष्कासन निरस्त कर दिया गया है। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब पार्टी आगामी निकाय और विधानसभा उपचुनावों की तैयारियों में जुटी हुई है। बहाल किए गए नेताओं की संगठन में वापसी से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञ इसे पार्टी की एकजुटता बनाए रखने की रणनीति मान रहे हैं। यह बहाली संकेत देती है कि समाजवादी पार्टी अब मतभेदों को पीछे छोड़कर एक मजबूत संगठनात्मक ढांचे के साथ आगे बढ़ना चाहती है।